नीमराना: शाहजहांपुर: कुतीना चौक के पास ऑक्सीजन गैस से भरी पिकअप पलटी, 40 मिनट तक रिसाव हुआ
Neemrana, Alwar | May 15, 2026 शाहजहांपुर। घिलोठ औद्योगिक क्षेत्र से टांकड़ी जा रही ऑक्सीजन गैस से भरी पिकअप कुतीना चौक से पहले पलट गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और करीब 40 मिनट तक गैस का रिसाव हुआ। चालक धर्मबीर ने बताया कि बाइक सवार सामने आने से संतुलन बिगड़ा। पिकअप में 32 सिलेंडर थे, 16 तनवी गैस प्लांट से लिया था।