जशपुर: शराब पीने ले जाकर दोस्त पर चाकू से हमला, फिर नाबालिग की मारपीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कोमडो में हत्या और चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने एक घंटे के भीतर दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया था। मामला भागलपुर बरटोली एवं कोमडो का है। बुधवार की दोपहर 2 बजे पुलिस के अनुसार आरोपी सचिन राम (20 वर्ष) निवासी भागलपुर बरटोली ने पहले अपने दोस्त सूरज रजक को शराब पीने के बहाने मोटर