कोटा से 140 km दूर राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा के पास गरोठ तहसील में स्थित यह जगह पोला डूंगर के नाम से जानी जाती है ।यहाँ स्थित शैल गुफाओ का निर्माण काल लगभग 5वीं–7वीं शताब्दी ईस्वी माना जाता है, जो उत्तर-गुप्त/औलिकर काल के आसपास बैठता है। संभवतः यह स्थल प्रारंभ में बौद्ध शैलकृत गुफा परिसर का हिस्सा रहा होगा। पोला डूंगर अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। गर्मियों के मौसम में इसकी ऊँचाई से देखने पर एक ओर दूर-दूर तक फैला रेतीला परिदृश्य किसी छोटे रेगिस्तान जैसा आभास देता है, जबकि दूसरी ओर क्षितिज तक फैले हरे-भरे खेत बिल्कुल अलग दृश्य प्रस्तुत करते हैं। वहीं मानसून आते ही यही धरती हरियाली से ढक जाती है, आसपास के तालाब लबालब भर जाते हैं और घाटियाँ मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य से जीवंत हो उठती हैं। एक ही स्थान पर इतिहास, आस्था और प्रकृति का ऐसा अद्भुत संगम पोला डूंगर को एक विशिष्ट और अविस्मरणीय पर्यटन स्थल बनाता है।
Ladpura, Kota | Aug 12, 2026