लातेहार: स्टंटबाजी करते हुए अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, पैर टूटा
लातेहार शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित जलता मोड़ के समीप स्टंटबाजी के दौरान एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में युवक का एक पैर टूट गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार रेलवे स्टेशन से लातेहार की ओर मोटरसाइकिल (जेएच 19 एफ-2322) से तेज गति में स्टंट करते हुए आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करतब दिखाने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और वह