कुढ़नी: तुर्की थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत मधौल के समीप मंगलवार करीब सुबह 8:00 बजे अज्ञात वाहन के चपेट में आने से पैदल चल रहे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत ।वहीं सूचना मिलते ही तुर्की थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है मृतक की पहचान राजदेव कुमार उम्र लगभग 64 वर्ष के रूप में बताया गया है।