बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 और 10 के बीच थाना रोड से जौहरीमल फील्ड एवं गांधीनगर जाने वाली सड़क पर जलजमाव और गंदगी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क के दोनों ओर बने नाले सड़क की सतह से ऊंचे होने के कारण नाली का गंदा और बदबूदार पानी सड़क पर जमा हो रहा है।