खंडवा: मोहर्रम पर पुलिस की तीसरी आंख एक्टिव! जुलूस मार्ग से लेकर संवेदनशील इलाकों तक कैमरों का कड़ा पहरा
खंडवा में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या उपद्रव की आशंका को रोकने के उद्देश्य से पूरे जुलूस मार्ग और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है।