देवसर: देवसर में पहली बारिश के साथ दुखद घटना, आकाशीय बिजली गिरने से नाबालिग बच्ची घायल, दो बैलों की मौत
देवसर में पहली बारिश के साथ ही दुखद घटनाओं ने दस्तक दी है। पुरानी देवसर निवासी 14 वर्षीय नाबालिग सुमन सिंह आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जनपद उपाध्यक्ष केशव सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।