जिले में समर्थन मूल्य पर चल रहे धान उपार्जन की वास्तविक स्थिति जानने और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए आज गुरूवार दोपहर करीब 3 बजे कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने रीठी ओपन कैप और मोहास उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। ओपन कैप रीठी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भंडारण स्थल पर केवल उन्हीं गाड़ियों को प्रवेश दिया