पथरिया: सेफ क्लिक 2.0' अभियान, साइबर ठगी से बचाव के लिए थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने स्टाफ के साथ किया आमजन को जागरूक
पथरिया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में रविवार को 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम चलाया। थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी एवं स्टाफ ने लोगों से अनजान कॉल पर भरोसा न करने, ओटीपी, बैंक और आधार संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की। डिजिटल अरेस्ट या साइबर ठगी की आशंका होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या पुलिस को सूचना दे।