डुमरांव: नया भोजपुर में खुरपी से दागे जाने वाले मामले का 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, पूर्व के विवाद को लेकर हुई थी घटना
Dumraon, Buxar | Jun 30, 2026 नया भोजपुर थाना क्षेत्र में युवक के साथ हुई बर्बर प्रताड़ना के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को मंगलवार की सुबह 9 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर पूर्व में चला आ रहा विवाद मुख्य वजह रहा।