सीमलवाड़ा: भाथीजी मंदिर सादडिया में भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया
डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल और प्रधान कारीलाल ननोमा,जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।