चतरा: बरियातु गांव स्थित कृष्णा यादव के मुर्गी फार्म से अज्ञात चोरों ने बैटरी और इनवर्टर चुराए
Chatra, Chatra | May 20, 2026 चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियातु गांव स्थित कृष्णा यादव के मुर्गी फार्म सेअज्ञात चोरों ने बैटरी तथा इनवर्टर की चोरी कर फरार हो गए।भुक्तभोगी कृष्णा यादव ने बुधवार के दो बजे बताया कि सुबह मुर्गी फार्म पहुंचे तो देखा कि बैटरी और इनवर्टर नहीं है।उन्होंने बताया कि चोरों ने मुर्गी फार्म के पीछे लगे लोहे की जाली को काटकर फार्म में घुसकर चोरी की है