कैसरगंज: सोनारी चौराहे पर शटर तोड़कर देशी शराब की दुकान पर चोरी मामले में पुलिस ने मामला किया दर्ज
कैसरगंज के सोनारी चौराहे पर शटर तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा देशी शराब की दुकान पर चोरी की घटना को दिया अंजाम। पीड़ित देवराज सिंह पुत्र राम लखन सिंह ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच।