कैसरगंज: सौताली मोड़ के पास तेज़ रफ्तार पिकअप ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, बुजुर्ग की हुई मौत
कैसरगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सौताली मोड़ पर रोड पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची थाना फखरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।