कैसरगंज: कैसरगंज तहसील सभागार में नवागंतुक उप जिलाधिकारी न्यायिक का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत
कैसरगंज तहसील सभागार में अधिवक्ताओं की ओर से नवागंतुक उप जिलाधिकारी न्यायिक लाल दर यादव व तहसीलदार वशिष्ठ कुमार वर्मा के आगमन पर एक परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अधिवक्ताओं ने नवागंतुक एसडीएम के समक्ष अपनी बातें रखें। जिसमें एसडीएम व तहसीलदार द्वारा शासन की मंशा अनुरूप कार्य करने का आश्वासन दिया गया।