रामगंजमण्डी: बिना सूचना कृषि उपज मंडी बंद करने से किसानों में नाराजगी, मंडी गेट के बाहर किया प्रदर्शन, नीलामी की मांग
रामगंजमंडी के कृषि उपज मंडी को बिना पूर्व सूचना बंद किए जाने के विरोध में किसानो ने मंडी गेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने मंडी गेट को बन्द अपना विरोध जताया और नीलामी शुरू करवाने की मांग की। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीती रात व्यापार संघ की बैठक में अचानक मंडी बंद करने का फैसला लिया गया।