हरदोई: हरदोई में सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Hardoi, Hardoi | Apr 10, 2026 कोतवाली शहर क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।जानकारी के अनुसार,कोतवाली शहर क्षेत्र के दरवेशपुर गांव निवासी 22 वर्षीय संजेश अपने 19 वर्षीय भतीजे शिवम कुमार के साथ सधई बेहटा दर्जी के यहां से अपने कपड़े लेने जा रहे थे।