कानपुर: गोविंद नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रतनलाल चौकी में कैफे में हुई मारपीट के मामले में 9 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
रविवार 5:45 बजे डीसीपी दक्षिण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोविंद नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रतनलाल चौकी में कैफे में हुई मारपीट के प्रकरण में जानकारी देते हो बताया कि, कैफे में की गई मारपीट के प्रकरण में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से चार आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। आरोपियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है