ग्वालियर गिर्द: अनमोल गोयल ने दसवीं बोर्ड में प्रदेश में चौथा और ग्वालियर चंबल में पहला स्थान प्राप्त किया
अनमोल गोयल ने दसवीं में 500 में से 496 अंक पाकर प्रदेश में चौथा और ग्वालियर संभाग पहला स्थान प्राप्त किया है।अनमोल ग्वालियर के द्वारकापुरी स्थित संत चिन्मय पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र हैं उन्होंने बताया कि वह रोजाना पांच से 6 घंटे तक पढ़ाई करते थे. जिसमें कोचिंग की पढ़ाई भी शामिल है। उन्होंने बताया कि हम दोस्तों का ग्रुप एक साथ पढ़ाई करता था।