चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में विधायक 'लापता' के पोस्टर से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Churu, Churu | Jul 30, 2026 चूरू जिले में निकाय व पंचायत चुनावों की अभी घोषणा भी नही हुई है, लेकिन उससे पहले ही चूरू में पोस्टर पॉलिटिक्स ने सियासी माहौल गरमा दिया है। गुरुवार को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल परिसर में चूरू विधायक हरलाल सहारण को 'लापता' बताते हुए लगाए गए पोस्टरों से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पताल परिसर के विभिन्न स्थानों पर चस्पा किए गए पोस्टर