नामकुम: गाड़ी गांव में कांके विधायक और रांची मेयर ने पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
Namkum, Ranchi | May 14, 2026 गाड़ी गांव में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे कांके विधायक सुरेश बैठा और रांची मेयर रोशनी खलखो ने पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद मिनु देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। गाड़ी गांव में पीसीसी पथ निर्माण कार्य के शिलान्यास से स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है।