#गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज.........?
#गोरखनाथ थाना क्षेत्र के राजेंद्र #नगर स्थित बसंत इंक्लेव #अपार्टमेंट में गुरुवार सुबह एक #सरकारी पशु चिकित्सक की मौत #से सनसनी फैल गई। मृतक की #पहचान करीब 52 वर्षीय डॉक्टर #परमात्मा सिंह के रूप में हुई है। #वह वर्तमान में महराजगंज जिले #के नौतनवा ब्लॉक में पशु #चिकित्सक के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि डॉक्टर परमात्मा सिंह अपने परिवार के साथ अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर रहते थे। गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे वह अपार्टमेंट की छत पर गए थे। कुछ देर बाद वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में नीचे मिले। परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 1.40 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप परिजनों के मुताबिक, डॉक्टर परमात्मा सिंह कथित तौर पर एक ठग गिरोह के जाल में फंस गए थे। आरोप है कि लोन दिलाने समेत अन्य बहानों से उनसे करीब 1.40 करोड़ रुपये की ठगी की गई। ठगी की रकम चुकाने के लिए उन्होंने बैंक से भारी कर्ज लिया था।उनकी पत्नी डॉक्टर सुमित्रा भी पशु चिकित्सक हैं। उन्होंने बताया कि करीब सवा लाख रुपये मासिक वेतन के बावजूद बैंक की EMI लगभग तीन लाख रुपये प्रतिमाह तक पहुंच गई थी। लगातार बढ़ते आर्थिक दबाव और ठगी की रकम वापस न मिलने से वह बेहद तनाव में थे। FIR के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी मामले में डॉक्टर परमात्मा सिंह ने 5 अगस्त 2026 को AIIMS थाना क्षेत्र में FIR दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक,मामले में 29 वर्षीय गरिमा सिंह समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए। गरिमा सिंह के बारे में बताया गया है कि वह PhD धारक और पूर्व बैंककर्मी रही है। उसके पिता ध्रुव नारायण सिंह सहजनवा रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक बताए गए हैं,जबकि उसका पति शिक्षक है।पुलिस ने मामले में गरिमा सिंह और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, परिजनों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद ठगी गई रकम की रिकवरी नहीं हो सकी और बैंक की EMI व कर्ज का दबाव लगातार बना रहा।परिवार में मचा कोहराम घटना की जानकारी मिलते ही डॉ. परमात्मा सिंह के माता-पिता पारस नाथ सिंह और कुंती सिंह मऊ से गोरखपुर पहुंचे। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। डॉक्टर परमात्मा सिंह अपने पीछे पत्नी,12 वर्षीय बेटे और 7 वर्षीय बेटी को छोड़ गए हैं। सूचना पर पहुंची गोरखनाथ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है