गुना: डोवरा गांव के हनुमान मंदिर में लग रहा सरकारी स्कूल, जागेश्वरी गांव के बच्चे एक कमरे में पढ़ने को मजबूर
Guna, Guna | Jul 11, 2025 गुना जिले की बमोरी विधानसभा में स्कूलों और शिक्षा विभाग की हालत खराब है। 11 जुलाई को लोगों ने वीडियो वायरल कर जैसा बताया, डोवरा गांव में स्कूल की बिल्डिंग अधूरी है, हनुमान मंदिर में स्कूल लगता है। ग्राम पंचायत बिलखेड़ा के जागेश्वरी गांव में बिल्डिंग अधूरी होने से एक कमरे में कक्षा एक से आठ तक के बच्चे पढ़ने को मजबूर है। लोगों ने व्यवस्था की मांग की है।