हाथरस: व्यक्ति ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की, मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बेरिया मे घर के अंदर कमरे में एक व्यक्ति जितेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम कराया था। परिजनों ने गांव के एक युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। जिससे डर कर व्यक्ति ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।