शाहनगर: शाहनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, त्वरित कार्रवाई
पन्ना जिले के थाना शाहनगर क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आज शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे गिरफ्तार कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता पक्ष द्वारा थाना शाहनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी,