जांजगीर: मड़वा पावर प्लांट के लिए गई जमीन, मुआवजा मिला लेकिन रोजगार नहीं; न्याय की गुहार लगाते-लगाते थका किसान
आज बुधवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार जिले के सरखों गांव के एक किसान की पीड़ा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। मड़वा पावर प्लांट की स्थापना के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन देने के बाद भी परिवार को रोजगार नहीं मिलने से किसान और उसका परिवार गहरे संकट में है। हालत यह है कि परिवार की छह बेटियां नौकरी की उम्मीद में अब तक अविवाहित हैं।