ऊना: कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने धमांदरी में छात्राओं की अंडर-14 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया
धमांदरी के पीएम श्री स्कूल में आयोजित अंडर-14 जिला स्तर की छात्राओं की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने किया। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने और खेलों के माध्यम से विकास का संदेश दिया।