जशपुर: भाजपा स्थापना दिवस पर सीएम विष्णु देव साय गृह ग्राम बगिया पहुंचे, माता का आशीर्वाद लेकर रामकथा में हुए शामिल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार की दोपहर 2 बजे अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने निवास पहुंचे और अपनी माता जसमणी देवी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ कुनकुरी के सालियाट