कोंच: छोटकी मननपुर गांव में लोहे के किवाड़ में उतरे करंट से झुलसी जीविका कर्मी, हालत खतरे से बाहर
Konch, Gaya | May 25, 2026 प्रखंड के छोटकी मननपुर गांव में सोमवार दोपहर 12 बजे करंट लगने से जीविका कर्मी अनुराधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना उस समय हुई, जब वह अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थीं। बताया जाता है कि घर के लोहे के कीवाड़ में अचानक 220 वोल्ट का करंट प्रवाहित होने लगा, जिसकी चपेट में अनुराधा देवी के साथ उनके बच्चे भी आ गए।