महागामा: झारखंड राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत पर महागामा में बटी मिठाई।
Mahagama, Godda | Jun 20, 2026 झारखंड राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत पर महागामा विधानसभा क्षेत्र के हनवारा मंडल अंतर्गत नया नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। जीत की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अमीर गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।