📍रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह
उत्तराखंड में बेरोजगारी की तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। रुद्रप्रयाग जैसे छोटे जनपद में होमगार्ड के 20 पदों के लिए 917 युवाओं ने आवेदन किया है, जबकि महिलाओं के 4 पदों के लिए 186 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
जिला मुख्यालय में चल रही भर्ती प्रक्रिया 19 जुलाई तक जारी रहेगी। सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं।
जिला कमांडेंट सुरेन्द्र दत्त डंगवाल के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके के से कराई जा रही है और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है।
रुद्रप्रयाग में होमगार्ड जवान कानून-व्यवस्था के साथ-साथ केदारनाथ यात्रा के दौरान भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं।
क्या 20 पदों के लिए 917 आवेदन पहाड़ों में बढ़ती बेरोजगारी की गंभीर तस्वीर नहीं दिखाते? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#Rudraprayag #HomeGuardRecruitment #Uttarakhand #Employment #Jobs #KedarnathYatra #Youth #BreakingNews
Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 13, 2026