कायमगंज: गांव वेग निवासी 45 वर्षीय चौकीदार की सड़क हादसे में हुई मौत, फैक्ट्री से घर लौटते समय हुआ हादसा
नवाबगंज के गांव वेग निवासी 45 वर्षीय अवनीश यादव सुबह लगभग 5 बजे अपनी शिफ्ट समाप्त कर साइकिल से घर के लिए निकले थे। वह सादिकपुर स्थित एक रिफाइनरी फैक्ट्री में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। फैक्ट्री से बाहर निकलते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। अवनीश यादव घायल हो गए। और उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।