कटिहार: बारसोई: बाजितपुर में महानंदा नदी पर घाट निर्माण का उद्घाटन, जिला परिषद सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
बाजितपुर में गुरुवार को दिन के एक बजे महानंदा नदी में घाट निर्माण कार्य का जिला परिषद सदस्य गुलजार ने उद्घाटन किया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। मौके पर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने बताया कि घाट का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद लोगों को काफी सुविधा होगी। मौके पर कई बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।