झांसी: झांसी में पॉलिटेक्निक स्टूडेंट ने किया सुसाइड, जंगल में जाकर जहर खाकर भाई को फोन लगाया, इलाज के दौरान हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Apr 10, 2026 झांसी में पॉलिटेक्निक स्टूडेंट अभय द्विवेदी ने सुसाइड कर लिया। उसने खाटू श्याम मंदिर के पास जंगल में जाकर जहर खा लिया और फिर अपने बड़े भाई को कॉल लगाकर जानकारी दी। भाई ने दोस्तों को फोन करके मौके पर भेजा। तब उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसके कुछ देर बाद परिजन भी आ गए। शव देखकर उनका रो रोकर बुरा हाल है।