सहारनपुर: सरसावा पुलिस ने IPL सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 7 गिरफ्तार, पुलिस लाइन में हुई प्रेस वार्ता
थाना सरसावा पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 कारें, 15 मोबाइल फोन, 3 रजिस्टर, 1 कैलकुलेटर और 1 लाख 27 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जुआ, शराब और सट्टा विरोधी अभियान चल रहा था।