गाज़ियाबाद: गाजियाबाद जिलाधिकारी ने मतगणना दिवस की तैयारियों को लेकर प्रत्याशियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सोमवार शाम गाजियाबाद जिलाधिकारी ने मतगणना दिवस की तैयारियों को लेकर महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के दौरान मतगणना की प्रक्रिया के प्रत्येक चरण होने वाले कार्यों और पूरी कार्यशैली से सभी प्रत्याशियों को अवगत कराया गया।