रानीगंज: लगातार बारिश से सब्जी की खेती को हुआ नुकसान, धान को मिलेगा फायदा
बीते दो दिनों से बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का असर अब रानीगंज क्षेत्र में भी दिखने लगा है। बुधवार की देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण धान की फसल को फायदा होने की उम्मीद है, वहीं सब्जी उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई जगहों पर सब्जियों के खेतों में पानी जमा हो गया है, जिससे फसल व नई लगी पौधों को नुकसान होने की आशंका है।