भूमि विवाद निवारण शिविर में अंचलाधिकारी गौरव कुमार, थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा, राजस्व कर्मचारी सूरज कुमार सहित अंचल कर्मी मौजूद थे। भूमि विवाद निवारण शिविर में अंचल क्षेत्र के कोने-कोने से अनेकों रैयत पहुंचे। जिसमें से 2 लोगों के मामले पर सुनवाई हुई। जबकि अन्य लोग अंचलाधिकारी से परामर्श लेकर लौटे। यह जानकारी अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने शनिवार को शाम 5 बजे दिया।