मैनपुर: जिले में भीषण गर्मी के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव,अब केवल 4 घंटे ही संचालित होंगे आंगनबाडी केंद्र
प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है, बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है,वहीं गरियाबंद जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया है ताकि बच्चे स्वास्थ्य और सुरक्षित रह सकेंl8 अप्रैल से 15 जून तक आंगनबाड़ी केंद्र में समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे किया गया है,अब आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7 से 11 बजे तक।