उचकागांव: उचकागांव में जलजमाव के कारण टूटकर जर्जर हुई अंडरपास की पीसीसी सड़क, हादसों को दे रहा न्योता
गोपालगंज जिले के उचकागांव स्थानीय प्रखंड से होकर गुजरने वाली हथुआ-भटनी रेल खंड पर कुचायकोट और मैरवा को जोड़ने वाली सड़क पर बनाए गए अंडरपास की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई है. हाल ही में इस अंडरपास की जमीनी सतह पर बनाई गई पीसीसी सड़क का स्लैब अचानक धंस गया है. इस खराबी के कारण इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले हजारों राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों की जान ।