कुशलगढ़: कृषि विभाग ने 270 रुपये से अधिक में यूरिया बेचने पर सख्ती दिखाई, 800 बैग निर्धारित दर पर किसानों को बांटे
कुशलगढ़ क्षेत्र में यूरिया उर्वरक की निर्धारित कीमत से अधिक दर पर बिक्री की शिकायत पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। शनिवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार सहायक निदेशक कृषि विस्तार, उप जिला कुशलगढ़ छगनाल दामा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने, पाण्डवसाथ स्थित गादीया ब्रदर्स पर कार्रवाई करते हुए, 800 बैग यूरिया किसानों को निर्धारित 270 रूपये प्रति बैग की दर से