अनूपपुर: जिले में कम ब्याज पर कृषि ऋण और बीमा सुरक्षा का भरोसा देता है किसान क्रेडिट कार्ड
किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक पूंजी उपलब्ध कराने में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके माध्यम से किसानों को खाद-बीज, कृषि उपकरण और अन्य कृषि कार्यों के लिए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। कृषि विभाग के अनुसार, किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को समय पर ऋण चुकाने पर ब्याज में 3 प्रतिशत की छूट मिलती है ।