उतरौला: सीएमओ ने रामपुर बगनहा में टीकाकरण सत्र का किया निरीक्षण
21 दिसंबर शनिवार को सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने विकास खण्ड श्रीदत्तगंज के ग्राम रामपुर बनगहा के प्रथमिक विद्यालय पर आयोजित छाया ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवम् पोषण दिवस का 12 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एएनएम आरती टीकाकरण करते हुए उपस्थित रहीं। निरीक्षण के समय तक एएनएम द्वारा कुल आठ बच्चों का टीकाकरण किया गया था।आशा सुमन देवी रीता देवी मौजूद रही।