झाझा: सोहजाना गांव में शराबी पति और सास ने महिला को पीटकर किया घायल, दूसरी महिला से संबंध का लगाया आरोप
Jhajha, Jamui | Jun 19, 2026 झाझा थाना क्षेत्र के सोहजाना गांव में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे घरेलू विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया। घायल बबिता देवी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा में कराया गया। बबिता देवी ने आरोप लगाया कि उनका पति राजेन्द्र यादव शराब के नशे में घर पहुंचा और बेटी की पिटाई करने लगा। विरोध करने पर पति और सास ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी