हमीरपुर: सुमेरपुर में वन रेंज कार्यालय के नलकूप की आपूर्ति ठप, तीन लाख पौधों पर संकट मंडराया
तूफान के बाद वन रेंज कार्यालय का विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से नलकूप ठप हो गया है। इससे नर्सरी में तैयार की गयी 3 लाख पौध को पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे पौध सूखने की कगार पर है। गत सप्ताह 28 मई की रात आये भयावह तूफान ने कस्बे के अंदर जमकर कहर बरपाया था। दुग्ध डेयरी मार्ग में बने वन रेंज कार्यालय में लगे नलकूप का विधुत ट्रांसफार्मर खंभों के साथ