डीग: डीग में किसानों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के दिए गए निर्देश
Deeg, Bharatpur | May 18, 2026 जिले के किसानों तक सहकारिता और कृषि विभाग की योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को पंचायत समिति सभागार में जिला कलेक्टर मयंक मनीष की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में किसानों के हितों से जुड़ी योजनाओं को तेजी से लागू करने और जमीनी स्तर पर उनकी मॉनिटरिंग को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।