गोंडा: कड़रू गांव निवासी युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम
Gonda, Gonda | Jan 25, 2025 शनिवार सुबह 11 बजे सीबीएन मार्ग पर सरकारी स्कूल के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार सूरज सिंह उम्र 25 निवासी कड़रू की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है। ग्राम कड़रू निवासी मृतक के चाचा संजय सिंह ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। एसएसआई सभाजीत सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।