जलालाबाद: जलालाबाद में खड़ी डीसीएम में घुसी कार, दुकानदार की मौत, चार दोस्त घायल
जलालाबाद। कटरा-जलालाबाद रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके चार साथी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कटरा की ओर से आ रही कार पेट्रोल पंप पर खड़ी डीसीएम में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार चला रहे मोहल्ला प्रतापनगर निवासी अशोक की मौके पर ही मौत हो गई