फतुहा: बांका घाट स्टेशन रोड स्थित हिंदुस्तान डायज एंड केमिकल के गोदाम में भीषण आग
Fatwah, Patna | May 3, 2026 बंका घाट स्टेशन रोड में स्थित हिंदुस्तान डायज एंड केमिकल गोदाम में भीषण आग लग गई है। देखते ही देखते पूरी गोदाम आग की चपेट में आ गई है। गोदाम बाहर से बंद थी। गोदाम से काफी धुआँ निकलते देखा स्थानीय लोगों ने तत्काल नदी थाना पुलिस को सूचना दी है। पुलिस की सूचना पर 6 से अधिक फायर ब्रिगेड की वाहन घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए काफी मस्सकत कर रही है।